Wednesday, 21 October 2026 · 8:42 pm IST
GroundWire

दो महीने बाद 'RO-KO' की टीम इंडिया में वापसी

रविवार 27 सितंबर को तिरुअनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा। रोहित और कोहली पर होंगी सबकी निगाहें

सुधीर कुमार
सुधीर कुमार
26 September 2026, 11:26 pm• 4 min read

सुधीर कुमार खेल, बिज़नेस और समसामयिक मामलों पर लिखने वाले पत्रकार हैं। वे तथ्य-आधारित खबरों के जरिए महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके प्रभाव को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

दो महीने बाद 'RO-KO'  की टीम इंडिया में वापसी

रविवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में भारतीय क्रिकेट के दिल और धड़कन कहे जाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एवं रोहित शर्मा पर प्रशंसकों की निगाह सबसे ज्यादा होगी तो वही टीम इंडिया 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए नए उभरते हुए खिलाड़ियों को भी मौका दे सकती है।

विश्व कप से पहले टीम इंडिया को लगभग 20 वनडे मैच खेलने का मौका मिलेगा। टीम अपनी बेस्ट 15 को सुनिश्चित करने की तैयारी में है।

जायसवाल पर रहेगा फोकस

अफगानिस्तान वाले सीरीज में विराट कोहली के चोटिल होने के कारण यशस्वी जायसवाल को मौका मिला था, जिसके कारण शुभम गिल को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी थी।
देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट जायसवाल पर आगे क्या निर्णय करता है।
श्रेयस अय्यर एवं ईशान किशन दोनों इस समय एशियाई खेलों के लिए जापान में मौजूद है, इनकी गैरमौजूदगी में जायसवाल ने टीम में वापसी की है।

रोहित और कोहली पर विशेष फोकस

रोहित शर्मा के चल रही संन्यास के अफवाओं के बीच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तूफानी शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। इस बार भी रोहित का ध्यान अपने प्रदर्शन पर जरूर होगा और खास तौर पर बड़ी पारियां खेलने पर, क्योंकि वे जानते है कि विफल होने पर आलोचक एक बार फिर उन पर हावी हो सकते है।

दूसरी तरफ किंग विराट कोहली पर दबाव का कोई खतरा नहीं है क्योंकि हालिया बयान में उन्होंने कहा था कि मै अब और खुल कर खेलना चाहता हु, शॉट्स लगाना चाहता हुं। कोहली मात्र 51 रन दूर है 15000 रन बनाने से। अगर ऐसा करने में वो कामयाब हो जाते है तो सचिन तेंदुलकर के बाद वे दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे वनडे में 15000 रन बनाने वाले।

बीते शुक्रवार को दोनों स्टार बल्लेबाजों ने नेट पर जमकर अभ्यास किया था। जिस तरह से ये दोनों नेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे इनकी रनों की भूख साफ नजर आ रही थी।

सीरीज से बाहर हो गए है पांड्या

भारत के सुपरस्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए है।उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी की जिम्मेदारी भी अब बढ़ गई है। रेड्डी की गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं है। रेड्डी ने अबतक कुल 6 वनडे मैच खेले है लेकिन 10 ओवर भी गेंदबाजी नहीं की है, इसमें सुधार की गुंजाइश है। लेकिन बल्लेबाजी में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे है।

टीम इंडिया वेस्टइंडीज से आगे

आकड़ों और हालिया प्रदर्शन पर गौर करे तो भारतीय टीम वेस्टइंडीज से आगे है। भारत के पास रोहित और विराट जैसे दो अनुभवी खिलाड़ी है जिसका फायदा टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को मिलता रहेगा। वेस्टइंडीज के पास जरूर शाई होप, रोस्टन चेस एवं अल्जारी जोसेफ जैसे अनुभवी खिलाड़ी है लेकिन मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी में वेस्टइंडीज बहुत पिछड़ी नजर आ रही है। तो वही भारतीय टीम में केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, एवं प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों का साथ है जिससे टीम इंडिया को गेंदबाजी एवं मिडिल ऑर्डर में मजबूती प्रदान होगी।

भारतीय टीम की नजर सीरीज को 3-0 से जीतने पर होगी। घर पर खेल रही भारतीय टीम वेस्टइंडीज को एक भी मौका नहीं देना चाहेगी जिससे कैरेबियन टीम सीरीज में वापसी करे।कुल मिलाकर 2027 विश्व कप से पहले जीत का शंखनाद करने के लिए भारतीय टीम के पास ये अच्छा मौका है।

दोनों टीमें:-

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरैल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लाज, गुडाकेश मोती, कीमो पाल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।