इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के बाद 24 सितंबर को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे देश में प्रदर्शन की बात कही थी, जिसको लेकर 25 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर देशभर में प्रदर्शन हुए। वहीं, दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गईं आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि चुनाव आयोग के कमिश्नर भारत के युवा संविधान की रक्षा करेंगे, आपको एक्सपोज करेंगे, वोट चोरी नहीं होने देंगे।
पंजाब, बिहार, बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में भी हुए प्रदर्शन
चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग करते रहे।
पटना में इंडिया गठबंधन के लोगों ने भी प्रदर्शन किया। यहां भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, बंगाल, असम, त्रिपुरा, हिमाचल, जम्मू समेत कई राज्यों में कांग्रेस के नेतृत्व में लोग सड़कों पर उतरे। वहीं, इलेक्शन कमीशन ने साफ कह दिया है कि सारे फैसले सभी की सहमति से हुए हैं, सभी फैसलों पर एकमत थे तीनों आयुक्त लेकिन पूरे देश में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आंदोलन हुए।
सीजेपी ने क्या कहा
सीजेपी ने 'एक्स' पर लिखा कि ज्ञानेश कुमार को अगले 24 घंटों के भीतर इस्तीफा देना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम 2 अक्टूबर से मुंबई से शुरुआत करते हुए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। आइए, मुंबई से भारत को वापस हासिल करके गांधी जयंती मनाएं!


