Monday, 7 September 2026 · 12:26 am IST
GroundWire

शेयर बाज़ार में क्या फिर से आयेगी तेजी? सोमवार को मार्केट खुलने से पहले ये महत्वपूर्ण फैक्ट जरूर जान ले

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में एक गिरावट देखी गई जहां सेंसेक्स करीब 750 अंक तो वही निफ्टी करीब 278 अंक नीचे गिरा।अधिक कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे तो कुछ कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई। आइए जानते है अगले सप्ताह कैसा रहेगा बाजार का रुख।

Sudhir Kumar
Sudhir Kumar
6 September 2026, 10:09 pm 3 min read

सुधीर कुमार खेल, बिज़नेस और समसामयिक मामलों पर लिखने वाले पत्रकार हैं। वे तथ्य-आधारित खबरों के जरिए महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके प्रभाव को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

शेयर बाज़ार में क्या फिर से आयेगी तेजी? सोमवार को मार्केट खुलने से पहले ये महत्वपूर्ण फैक्ट जरूर जान ले

कैसी रहेगी अगले सप्ताह बाजार की चाल

लखनऊ: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट के बाद अगले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपए की चाल पर रहेगी। कच्चा तेल का भाव पिछले सप्ताह उतार चढ़ाव के बीच करीब 95 डॉलर प्रति बैरल रहा। रुपए में भी लगातार उतार चढ़ाव के कारण बाज़ार प्रभावित रहा।

प्रसिद्ध तकनीकी रिसर्च विनय राजानी ने बताया कि निफ्टी लगातार दबाव में है और 24000 के ऊपर टिक नहीं पा रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में निफ़्टी एक बार फिर अपने हाई लेवल को छू सकता है। शुक्रवार को बाजार में बढ़त के बावजूद भी निफ्टी लगातार चौथे सप्ताह भी गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स भी टूटा, 90 प्रतिशत शेयर लाल निशान पर

download (1).webp

सेंसेक्स के ज्यादातर कंपनियां लाल निशान पर बंद हुई। भारत की बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी में भी 5.% की गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.90 प्रतिशत, इंडिगो में 3.91, टाइटन में 3, एशियन पेंट्स में 2.85, भारतीय स्टेट बैंक में 2.78, टेक महिंद्रा में 2.69, भारती एयरटेल में 2.13 और अल्ट्राटेक सीमेंट में 2 प्रतिशत की गिरावट रही। वही गिरते हुए इस मार्केट में कुछ कंपनियां हरे निशान में भी रही, रिलायंस इंडस्ट्रीज की शेयर सबसे अधिक 2.93 प्रतिशत चढ़ा। टाटा स्टील में 1.50 फीसदी, एक्सिस बैंक में 0.71, एनटीपीसी में 0.33, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.26 और अडानी पोर्ट्स में 0.23 प्रतिशत की तेजी रही।

आने वाले दिनों में कैसा रह सकता है बाज़ार?

अमेरिकी ईरान युद्ध ने पूरी दुनिया के शेयर बाजार को तोड़कर रख दिया है। इस युद्ध के बीच बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय बाज़ार में इस शुक्रवार भले ही थोड़ी रिकवरी देखने को मिली लेकिन बाज़ार पिछले कई सप्ताह से लगातार गिर रहा है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि कई एक्सपर्ट का यह मानना है कि अगर बाज़ार 24000 के ऊपर टिकता है तो फिर से भारतीय बाज़ार में एक तेजी देखने को मिल सकती है। 24000 का लेवल आने वाले दिनों के लिए बहुत अहम होने वाला है।

फ़िलहाल भारतीय बाज़ार में घरेलू एवं वैश्विक दोनों दबाव साफ साफ दिख रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा के कारण भारत जैसे आयातक देश के लिए चिंता का विषय रहता है।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश का फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ की सलाह लें। बाजार जोखिमों के अधीन है और ग्राउंड वायर आपके निवेश संबंधी निर्णयों के लिए जिम्मेदार नहीं है।