भारतीय घरेलू बाजार में लगातार गिरावट से निवेशक चिंतित है। हालांकि गिरावट के बावजूद बाजार के ओवरसोल्ड जोन में जाने से खरीदारी का सहारा मिला। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बाजार यहां से संभलेगा या गिरावट ऐसे ही बनी रहेगी?
पटना: बीते अंतिम दिन यानि शुक्रवार(11 सितंबर)को जब बाज़ार खुला तो शुरुआती गिरावट से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन Nifty 50 और सेंसेक्स दोनों मुख्य इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ओवरसोल्ड होने से बाजार को फायदा मिला क्योंकि निवेशकों ने नई फ्रेश खरीदारी भी की। इसके अलावा वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आई एक गिरावट से भी बाज़ार पर दबाव कम हुआ और निचले स्तर पर खरीदारी भी देखने को मिली।
Nifty 50 के ये लेवल बेहद अहम
एक रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी 50 अपने MA यानी मूविंग एवरेज से काफी नीचे पर कारोबार कर रहा है। साथ ही बाजार में जो हालात अभी बने हुए है वो गिरावट का ही संकेत दे रहे है। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण जोन है 23200 से 23250।
अगर निफ्टी इस लेवल को भी तोड़ देता है तो बाजार में काफी दबाव देखा जा सकता है। और अगला सपोर्ट 23000 से 22900 के आसपास हो सकता है। अगर निफ़्टी इस लेवल को भी तोड़ने में कामयाब रहा तो अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट 22400 का हो सकता है।
रेजिस्टेंस क्या है?

ऊपर की ओर निफ़्टी 50 के लिए 23500 का तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है। इस लेवल पर निफ्टी को पहले भी सपोर्ट मिला था, अगर बाज़ार वहां तक फिर जाता है तो बिकवाली भी देखने को मिल सकती है। इसके ऊपर बड़ा जोन है 24100 का, अगर निफ्टी यहां के लेवल को छू लेगा तो बाजार में सुधार देखने को फिर से मिल सकता है।
25 के करीब Relative Strength Index.
Nifty 50 में मोमेंटम इंडिकेटर्स भी बाजार में गिरावट की ओर इशारा कर रहे है। बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है एवं DMI में मंदी का भी दबदबा बना हुआ है। ऐसे में अगर आप फ्रेश खरीदारी के लिए सोच रहे है तो रणनीति बनाकर ही खरीदारी करे। कई एक्सपर्ट का ये मानना है कि जब तक निफ़्टी 50 अपने महत्वपूर्ण जोन पर नहीं टिकता, तब तक खरीदारी जोख़िम भरा हो सकता है।
कैसा रहेगा आने वाला दिन निफ्टी 50 के लिए
फ़िलहाल निफ़्टी 50 अपने कमजोर लेवल में है। 23000 से लेकर 23250 के जोन बहुत महत्वपूर्ण है, आने वाले दिनों में भी यहीं जोन मार्केट का चाल तय करेंगे। अगर बाज़ार इसके नीचे गया तो 22400 का दबाव भी देखने को मिल सकता है।
वही अगर तेजी की संभावना बढ़ी तो 23500 का स्तर पर मजबूती जरूर देखने को मिलेगी। इसके बाद 24100 का लेवल अगर nifty 50 छू लेता है तो बाज़ार में रिकवरी का नए संकेत देखने को मिलेगा। अगर निफ़्टी 24100 का जोन पार कर लेगा तो 24350 का भी लेवल तक बढ़ने की संभावना हो सकती है।


